भागलपुर, अप्रैल 18 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट शहर के डीबी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपया जमा करने के दौरान उच्चकों ने पचास हजार रुपया उड़ा लिया । पीड़ित नवहट्टा बलवा वार्ड 5 निवासी रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि वे पंजाब नेशनल बैंक में एक लाख रुपया जमा करने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक मेरे आस-पास मंडराने लगा और मौका पाकर जेब में रखा पचास हजार रुपया निकाल कर फरार हो गया जब काउंटर पर पहुंचा तो देखा कि जेब से रुपया गायब है। पीड़ित ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...