सहरसा : नाले का ढक्कन बना हादसों की वजह
भागलपुर, जून 15 -- सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के रहमान चौक से अंदर जाने वाली गली में नाला सफाई के दौरान हटाए गए ढक्कनों को अब तक व्यवस्थित ढंग से नहीं लगाया गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा नाला की सफाई कराई गई थी। सफाई कार्य पूरा होने के बाद नाले के ढक्कनों को बेतरतीब तरीके से रख दिया गया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई जगह ढक्कन टेढ़े-मेढ़े पड़े हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। अधिकारियों ने जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.