भागलपुर, मार्च 14 -- सिमरीबख्तियारपुर। एक प्रतिनिधि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत अंतर्गत बलहमपुर गांव के वार्ड संख्या 03 में शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक किशोर ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। गोली गांव के सिकेन्दर यादव के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जख्मी प्रिंस के पिता सिकेन्दर यादव ने गांव के ही एक 14 वर्षीय किशोर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शनिवार सुबह उनके पुत्र को घर से बुलाकर अपने घर ले गया, जहां साजिश के तहत उस पर गोली चला दी गई। घटना की जानकारी तब मिली जब प्रिंस आरोपित के घर के बाहर खून से लथपथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.