सहरसा : देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 2 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट पतरघट। पतरघट पुलिस ने बुधवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मधेपुरा-अतलखा मुख्य मार्ग स्थित मरनमा बैलदारी मोड़ के समीप 130 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से एक ई-रिक्शा, एक बाइक और दो कीपेड मोबाइल भी जब्त किए गए। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक की तलाशी ली गई। बाइक की डिक्की से 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सौर बाजार थाना क्षेत्र के ठेंगहा वार्ड संख्या एक निवासी रामगुलाम यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.