सहरसा : दिल्ली में इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
भागलपुर, सितम्बर 3 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर पंचायत के वार्ड छह निवासी 22 वर्षीय मजदूर दिलखुश यादव की बुधवार अहले सुबह दिल्ली में बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। मृतक मनोज यादव का पुत्र था। परिजनों के अनुसार दिलखुश सपरिवार दिल्ली में रहकर मजदूरों के हेड के रूप में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह किराये के मकान की पांचवीं मंजिल की छत पर दो अन्य मजदूरों के साथ सो गया था। देर रात मच्छर काटने पर मच्छरदानी लाने के लिए नीचे जाने के दौरान अंधेरे में उसका पैर लिफ्ट के लिए छोड़े गए खाली पैनल में फिसल गया। पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व मनिया गांव निवासी पल्लवी कुमारी से हुई थी। उनकी डेढ़ वर्ष की बेटी है। घटना के बाद पैतृक गांव में मातम पसरा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.