सहरसा : दहेज प्रताड़ना में गई निधि की जान, पति समेत छह पर केस
भागलपुर, मई 28 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत हरियो गांव वार्ड संख्या 13 में विवाहिता निधि कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां सुनीता देवी के आवेदन पर पुलिस ने पति रौशन यादव सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम निधि अपनी एक माह की मासूम बच्ची के साथ कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर निधि फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.