सहरसा : तिलावे नदी किनारे अवैध खनन, एनएच निर्माण में हो रहा उपयोग
भागलपुर, जून 20 -- सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर क्षेत्र की जीवनदायिनी तिलाबे नदी के किनारे एवं श्मशान घाट की जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर निर्माणाधीन एनएच-107 में उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेटी ठेकेदार द्वारा नदी से सटाकर पोकलेन मशीन से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे नदी की मुख्य धारा प्रभावित होने और कटाव बढ़ने की आशंका है। इससे किसानों की उपजाऊ जमीन भी खतरे में पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि बिना वैध अनुमति के खनन से सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। पेटी ठेकेदार के प्रशासनिक प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मिट्टी वेंडर से खरीदी जा रही है। वहीं खनन निरीक्षक ताशिक कमाल ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.