भागलपुर, जनवरी 29 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के तिरी दुर्गा स्थान से करीब 2 सौ मीटर पूरब एन एच 107 के किनारे गुरुवार को विधि विधान के अनुसार पूजा पाठ अनुष्ठान कर श्री मंतारेश्वर महादेव को स्थापित किया गया। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मंतारेश्वर महादेव को स्थापित करने के लिए तिरी गाँव निवासी स्वर्गीय तारा कांत झा के पत्नी मसोमात मंजू देवी ने संकल्प लिया था कि हम अपने जीवन में एक धार्मिक धरोहर स्थापित करें। क्योंकि वह निसंतान थी। जिस संकल्प के तहत उन्होंने करीब चार-पांच वर्ष पूर्व से ही मंदिर के निर्माण में लग गई थी। जिसके पूर्ण होते हुए ही विधि विधान के अनुसार पूजा पाठ अनुष्ठान कर श्री मंतारेश्वर महादेव को स्थापित करवाया। यज्ञ स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कार्यक्रम 27 जनवरी से ही कलश यात्रा निकालकर 28 जनवरी एवं 29 ज...