सहरसा : डीएम ने गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कर लिया उत्पादन का जायजा
भागलपुर, अप्रैल 11 -- सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट शनिवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार प्रखंड क्षेत्र के दौरे पर सिमरीबख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रायपुरा पंचायत के रार्म्हरपार गांव में खेत में उतरकर गेहूं की फसल का क्राप कटिंग किया। चंदेश्वरी मेहता के पांच धुर जमीन को चिन्हित कर डीएम ने स्वयं फसल की कटाई कर उत्पादन का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल कटनी प्रयोग पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक तरीके से कराया जाए, ताकि वास्तविक उत्पादन का सटीक आंकलन संभव हो सके। मौके पर डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के सही आंकड़े सरकार की योजनाओं के निर्धारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.