भागलपुर, मई 4 -- पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट राज्य सरकार की पहल पर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलने से क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख की आबादी को बड़ी राहत मिली है। अब खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। पहले उन्हें सहरसा, मधेपुरा या अन्य शहरों में नामांकन के लिए जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। इस नई व्यवस्था से स्थानीय स्तर पर ही पढ़ाई का अवसर मिलने से शिक्षा के प्रति रुचि और बढ़ेगी। राज्य सरकार ने अपने सात निश्चय योजना के तहत उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की है। इसी क्रम में पतरघट और सौरबाजार में भी कॉलेज शुरू किए गए हैं। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीएस झा के निर्देश पर इन नए कॉलेजों में प्रभारी ...