सहरसा : ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक गंभीर घायल
भागलपुर, मई 23 -- सलखुआ(सहरसा) से गोपाल कृष्ण की रिपोर्ट सलखुआ - सिमरी बख्तियारपुर एसएच - 95 मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप के समीप भोजहा बहियार में बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हरेवा निवासी अरविन्द चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रिंस कुमार बाइक से सलखुआ से सिमरी बख्तियारपुर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.