भागलपुर, फरवरी 3 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सुलिदाबांद मुख्य मार्ग पर मंगलवार की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी वार्ड नंबर एक निवासी मनोज महतो के 26 वर्षीय पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई। धर्मदेव एक्साइज बैटरी में बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत था। उसका कार्यक्षेत्र सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिला था । मृतक मंगलवार की सुबह बाइक से बेगूसराय से सहरसा आ रहा था। इसी दौरान सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने युवक के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। धक्का मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किय...