भागलपुर, मई 9 -- सहरसा से मनीष कुमार की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसीयाही समीप शनिवार की सुबह शादी समारोह में काम करने के बाद वापस लौट रही टेम्पो सवार आठ लड़कियां सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गई ।सड़क हादसा कैसे हुआ यह किसी को पता नहीं चला ।घटना के बाद टेम्पो चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। जख्मी आठ लड़कियों में दो लड़कियों की स्थिति काफी गंभीर है। सभी जख्मी को न्यू कालोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डॉ अभिषेक कुणाल ने बताया कि आठ जख्मी लड़कियों का इलाज चल रहा है। सभी को गंभीर चोट लगी है। जिनमें से दो लड़कियों की स्थिति गंभीर है।चिकित्सक ने बताया कि सभी को हेड इंजरी है । मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दे गई है। सड़क घटना के सबंध में बताया जाता है कि सभी लड़कियों को बंगाल से एक शादी स...