भागलपुर, मार्च 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बाल संरक्षण को सुदृढ़ बनाने एवं कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कवच, यूनिसेफ एवं बिहार पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्देश्य बाल यौन अपराधों को रोकने और बच्चों के प्रति संवेदनशील जांच सुनिश्चित करने में पुलिस की भूमिका को मजबूत करना है। पॉक्सो और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट से संबंधित मामलों में केस हैंडल करने के तौर-तरीकों को समझना इसका मुख्य उद्देश्य है । पुलिस अधिकारियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण से ...