भागलपुर, फरवरी 17 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्षिक माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गई। मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा को लेकर सुबह से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच हॉल में जाने के लिए लाइन में लग गये। परीक्षार्थी के अभिभावकों के भी आने से तकरीबन सभी केंद्र समीप अफरातफरी का माहौल रहा। जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों में 12 छात्र एवं 12 छात्राओं के लिए बनाया गया है। जिसमें 20 केन्द्र सदर अनुमंडल तहत एवं 4 केन्द्र सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल तहत है। मैट्रिक परीक्षा में 12434 छात्र एवं 11608 छात्राएं सहित 24042 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।परीक्षा के संचालन के विधि-व्यवस्था संधारण हेतु गश्ती दल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.