भागलपुर, अप्रैल 6 -- महिषी, एक संवाददाता। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर कई विद्यालय अब भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। ऐना पंचायत के करहरा स्थित मध्य विद्यालय इसका स्पष्ट उदाहरण है, जहां चाहरदीवारी के अभाव में छात्र- छात्राएं असुरक्षा के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है और यहां कुल 458 बच्चे नामांकित हैं। हालांकि, नियमित रूप से लगभग ढाई सौ बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाती है। इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय में हेडमास्टर सहित कुल 10 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों के लिए एक भी शिक्षक का पदस्थापन नहीं किया गया है। चाहरदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.