भागलपुर, अप्रैल 18 -- सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महखड़ ढाला के समीप की बताई जा रही है, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहरसा से समस्तीपुर की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति अचानक संतुलन खो बैठा और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर तड़पता रहा। घटना को देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरीबख्तियारपुर पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.