भागलपुर, अप्रैल 11 -- सत्तर कटैया (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट पंचगछिया में बन रहे विद्युत उपकेंद्र निर्माण में अनियमितता को लेकर विरोध तेज हो गया है। घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत पर पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह, सरपंच विनय ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, उपसरपंच छोटकन रजक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में घटिया ईंट और सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिकायत करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद शनिवार को कार्यस्थल से घटिया ईंट समेत अन्य सामग्री हटाई गई। जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक कार्यस्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग ...