भागलपुर, मार्च 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में तीन दिनों का गिरफ्तारी महा अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा लंबित कांड में वांटेड व्यक्तियों,लंबित वारंट, लंबित स्थाई वारंट, लंबित कुर्की में गिरफ्तारी अभियान जारी है। एसपी ने बताया कि कुल 91 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बिहरा व सदर थाना पुलिस द्वारा सर्वाधिक गिरफ्तारी किया गया है। बिहरा पुलिस द्वारा 13 और सदर थाना पुलिस द्वारा 12 गिरफ्तारी की गई है। महिला थाना द्वारा दो , एससी-एसटी थाना द्वारा पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सौरबाजार थाना द्वारा नौ , बनगांव थाना द्वारा छह, महिषी थाना द्वारा तीन , नवहट्टा थाना द्वारा एक , सोनवर्षा कचहरी थाना...