भागलपुर, दिसम्बर 18 -- सहरसा, सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर बटराहा निवासी सोनी देवी का पुत्र 12 वर्षीय अंकुश कुमार साह बीते 6 नवंबर से गायब है। जिसकी रिपोर्ट सदर थाना में दर्ज है। लेकिन अभी तक अंकुश का कोई पता नहीं चल पाया है। महिला ने बताया कि उसका पुत्र छह नवंबर को स्थानीय सामाजिक बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दिन संध्या 7-30 बजे तक देखा गया। उसके बाद आज तक नजर नहीं आया है।लिखित आवेदन के आधार पर सहरसा सदर थाना कांड संख्या 1243/25 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। पीड़ित परिजनों ने वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर बेटे की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.