भागलपुर, मार्च 21 -- सहरसा । नगर संवाददाता बिहार दिवस के अवसर पर सहरसा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग तथा सहरसा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च को शाम 5 बजे से प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले दिन मशहूर ग़ज़ल गायक चंदन दास अपनी ग़ज़लों भरी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। बिहार दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 22 से 24 मार्च का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। इस दौरान सभी जिला स्तरीय कार्यालयों एवं सरकारी आवासों को नीले बल्बों से सजाया जाएगा। विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों सामाजिक सुरक्षा, कृषि, जीविका, उत्पाद, कला एवं संस्कृति तथा शिक्षा विभाग-द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.