भागलपुर, अगस्त 8 -- नवहट्टा (सहरसा) से रजनीश राजन की रिपोर्ट कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद नदी किनारे बसे गांवों में जलभराव और कटाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सत्तौर, डरहार, बकुनिया और केदली पंचायत के कई गांवों में सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से आवागमन प्रभावित है। कई जगह सड़क, पुल-पुलिया और डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सत्तौर पंचायत के बीरजाईन, नारायणपुर सहित अन्य गांवों में सड़क पर जलभराव के साथ जगह-जगह कटाव शुरू हो गया है। पानी के तेज बहाव से बड़े पैमाने पर कटाव होने के बाद बीरजाईन से डरहार पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क दो हिस्सों में बंट गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण सत्तौर, डरहार और बकुनिया पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है。

विद्यालय परि...