भागलपुर, अप्रैल 11 -- सत्तर कटैया (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट पोषण पखवाड़ा की धूम आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान जारी है। विभागीय निर्देश के बाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सीडीपीओ राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सेविका और पर्यवेक्षिका को दिशा निर्देश दिए गए। प्रभात फेरी निकालकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। यह पखवाड़ा 23 अप्रैल तक चलेगा। साथ ही सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर प्रतिदिन पांच तस्वीर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चे और लाभुक भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...