भागलपुर, मार्च 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। चैती नवरात्र को लेकर शुक्रवार को महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की अराधना होगी। साथ हीं सभी मंदिरों का पट खोल दिया जाएगा। जिसके बाद श्रदालु मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की अराधना करेगें। शहर के सूबेदारी टोला पंचवटी सहित अन्य जगहों पर मेला आयोजन की तैयारी चल रही है। अंतिम रूप दिया जा रहा है। इधर आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेक्षा गृह में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण, जुलूस मार्ग की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्...