भागलपुर, दिसम्बर 23 -- सहरसा। जिला कराटे संघ के जनरल सेक्रेटरी इफ्तेखार राही के मार्गदर्शन में सहरसा जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष कराटे रेफरी एवं जज की आधिकारिक परीक्षा में सहरसा जिले से इफ्तेखार राही, उनके सहयोगी राम कुमार, मोहम्मद इरशाद ने भाग लिया तीनों ने सफलता प्राप्त कर आधिकारिक रूप से रेफरी व जज का दर्जा हासिल किया। यह सहरसा जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि पहली बार जिले को तीन अधिकृत कराटे जज मिले हैं। इस उपलब्धि का श्रेय सहरसा जिला कराटे संघ के जनरल सेक्रेटरी इफ्तेखार राही को जाता है। जिनके निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन से जिले के कराटे का विकास हो रहा है। तीनों जजों के चयन से आने वाले समय में जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा और सहरसा के खिलाड़ियों को मैच खेलने में किसी प्रकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.