सहरसा : ऑटो-बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल
भागलपुर, अप्रैल 25 -- सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट काशनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पड़रिया गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप हुई, जहां अनियंत्रित बाइक सामने से आ रही ऑटो से टकरा गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मनोरी गांव निवासी महेंद्र सादा का पुत्र सचिन कुमार अपने गांव के ही सुनील सादा के पुत्र मिथलेश कुमार के साथ बाइक से पड़रिया गांव जा रहा था। बताया गया कि दोनों युवक मिथलेश की बहन के ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मिथलेश कुमार के सिर में चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.