भागलपुर, फरवरी 26 -- सहरसा, भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस ने अशोभनीय व्यवहार दिखाया है ।भाजपा नेता शशि शेखर सम्राट के निजी कार्यक्रम में पंहुचे भाजपा नेता ने कहा कि पहली बार कोई गृह मंत्री लगातार तीन दिनों तक बिहार में रह कर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अलग राज्य की मांग संबन्धित चर्चा पर कहा कि पूरा बिहार एकजूट हैं ।कोई अलग राज्य की बात नहीं है।भाजपा नेता ने सहरसा महेंशखूट सड़क के बेहतर करने की बात कही।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.