भागलपुर, अप्रैल 11 -- पतरघट (सहरसा) से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह एवं बिलिंग कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पतरघट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कार्यपालक सहायक दीपक कुमार को प्रशस्ति - पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार एवं वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार, स्वराज आनंद व आईटी प्रबंधक एकबाल नायर सहित अन्य कर्मियों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.