भागलपुर, दिसम्बर 27 -- महिषी । एक संवाददाता महिषी थाना के तेलहर पंचायत के लखनी गांव में आग लगने से एक व्यक्ति श्याम यादव का घर जलकर राख हो गया। अगलगी के कारणों की अबतक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से महिषी थाना सहित तीन दमकलों के घण्टों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की परिसम्पत्ति जलकर राख हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.