भागलपुर, अप्रैल 25 -- सत्तर कटैया/ सलखुआ(सहरसा) से राजेश कुमार सिंह व गोपाल कृष्ण की रिपोर्ट बिहरा थाना पुलिस ने बसिया घाट गांव में छापेमारी कर दो वारंटी गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी मो. मजीद एवं मो. ईदरीश को न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं सलखुआ थाना के कोपरिया गांव से गैर जमानती वारंट के मामले में सलखुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोपरिया गांव निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- दो वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...