भागलपुर, जनवरी 16 -- सहरसा। सदर थाना में कार्यरत डायल -112 की टीम के द्वारा तत्परता दिखाते हुए मात्र पांच मिनट के अंदर खोया हुआ हैंड बैग सकुशल बरामद कर सूचक महिला को सुपुर्द क़िया गया। हैंड बैग में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि सुरक्षित पाई गई।गुरुवार की देर शाम महिषी निवासी महिला वीणा झा का हैंड बैग गुम हो गया। जिसके बाद महिला ने स्थानीय दुकानदारों के कहने पर तुरंत हीं डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। रिफ्यूजी कालोनी से प्राप्त सूचना पर डायल 112 पुलिस एक्टिव हुई और महज पांच मिनट से भी कम का समय लेते हुए शंकर चौक समीप महिला का गुम हुआ हैंड बैग बरामद करते हुए महिला को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.