भागलपुर, फरवरी 11 -- सहरसा। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर ट्रक पर लदे अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। बिहरा थाना पुलिस ने पटोरी बाजार समीप गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक में तहखाना बनाकर छिपा कर रखे गए 60 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त किया। साथ हीं पुलिस ने ट्रक चालक दुमका निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। शराब लदा ट्रक सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग होकर सुपौल की ओर जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर बिहरा पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया ।पुलिस मामले में शराब कारोबारी को चिन्हित कर रही है। फारवर्ड और बैकवर्ड लिकेंज खंगाला जा रहा है। होली पर्व को लेकर सहरसा पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.