भागलपुर, अप्रैल 29 -- सोनवर्षाराज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों सूखे नशे का प्रचलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बावजूद इसके, क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है। नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत मंगलवार शाम सोनवर्षा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनौरी गांव में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 33 पुड़िया मादक पदार्थ (स्मैक), दो लाख नौ हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि मनौरी गांव निवासी राहुल कुमार द्वारा बड़े पैमा...