भागलपुर, जून 27 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला स्तर पर गठित डिस्ट्रिक्ट नेशनल हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-327 ई पर 98 व्यक्तियों, राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर 189 व्यक्तियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर 12 व्यक्तियों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस निर्गत किया गया है। इस प्रकार तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 299 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर 9 स्थानों से अतिक्रमण हट...