भागलपुर, दिसम्बर 4 -- सोनवर्षा, राज एक संवाददाता। काशनगर थाना पुलिस क्षेत्र के बिंदटोली गांव के समीप एक व्यक्ति को करीब 21 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया ।गिरफ्तार व्यक्ति बिंदटोली गांव निवासी विजय महतो बताया जाता है।उक्त बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर करीब 21 लीटर देसी शराब के साथ विजय महतो को गिरफ्तार किया गया।उक्त बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि बरामद अवैध देसी शराब व गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.