सहरसा: 17 लक्ष्यों से बदलेगा कटिहार का विकास मॉडल, गांवों को बनाएंगे 'गरीबी मुक्त' और 'स्वस्थ'
भागलपुर, सितम्बर 28 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट सतत विकास लक्ष्यों को अब कटिहार की जमीनी जरूरतों से जोड़कर विकास की नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिले के विकास सूचकांकों में गुणात्मक सुधार के लिए सोमवार को आयोजित कार्यशाला में विभागों के बीच बेहतर समन्वय और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल पर मंथन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित जिले के 10 पदाधिकारियों ने राज्यस्तरीय कार्यशाला में भाग लेकर सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जिले के ऐसे सूचकांकों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया, जहां अभी सुधार की जरूरत है। इसके आधार पर विभागवार जिम्मेदारी तय करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.