भागलपुर, अप्रैल 19 -- रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन सजग है। रविवार को सदर एसडीओ के निर्देश पर नगर पंचायत के मनौरी चौक स्थित होटल में एम ओ सह प्रभारी बीईओ सोनवर्षा राज दानिश राजा, एमओ नवहट्टा अविनाश मिश्र, एएसआई सदानंद सिंह सहित सोनवर्षा राज थाना पुलिस के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने को लेकर छापेमारी किया गया। होटल का बंद रसोईघर को खोलवा कर जांच करते हुए होटल कर्मी को हिदायत देते हुए कहा कि किसी तरह के आयोजन में खाना बनाने के लिए होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाना है। सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना है। घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग करने और पकडे जाने पर विभागीय नियमानुसार कानूनी कारवाई किया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...