भागलपुर, जून 25 -- सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा- बैजनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित सोहा विष्णु चौक के समीप बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने जीवछ ट्रेडिंग हार्डवेयर दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले सीसीटीवी का तार काटा, फिर दुकान में घुसकर गल्ले से चार चांदी के सिक्के, तीन-चार हजार रुपये नकद तथा रॉयलसेन पेंट के 10 लीटर वाले चार डिब्बे चुरा लिए। इस दौरान दुकान के अंदर रखे कई बक्सों को भी तोड़ दिया। वारदात के बाद चोर पीछे का ताला तोड़कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह दुकानदार रजनीश कुमार ने 112 पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- सहरसा: हार्डवेयर दुकान में सेंध, नकदी व सामान पर हाथ साफ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि मामले की छानब...