भागलपुर, अप्रैल 30 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा। बीसवीं सदी के महान संत सदगुरु महर्षि मेंहीं जी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे नगर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल प्रभात फेरी के साथ हुई। गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह शोभायात्रा गांधी पथ मंदिर से प्रारंभ होकर वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, पंचवटी, मीरा सिनेमा रोड और बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महर्षि मेंहीं जी के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- कटिहार: संतमत सत्संग आश्रम में मनाई गई महर्षि की जयंती मंदिर परिसर में विशेष सत्संग, भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.