सहरसा: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, जून 16 -- सलखुआ से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट चिरैया थाना पुलिस ने 10 महीने से फरार चल रहे रिटायर्ड शिक्षक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य हत्या कांड के मुख्य आरोपी माधव यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2025 में भूमि विवाद को लेकर शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अखबार में फरार आरोपी को लेकर प्रकाशित फॉलोअप खबर के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार ने राहत जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.