भागलपुर, सितम्बर 25 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा पुलिस द्वारा अभिजीत सिंह राजपूत हत्याकांड मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा हत्याकांड के उद्भेदन के लिए कई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है। सीसीटीवी कैमरे के संबध में कुछ जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसे खंगाला। अनुसंधान के दौरान पता चला की हत्याकांड के बाद एक अभियुक्त ने मिस यू का स्टेटस भी लगाया था। वहीं अनुसंधान के दौरान यह भी पता चला की आर्यन क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखने का शौकिन था। गिरफ्तार अभियुक्त ने रिमांड पर लेने के बाद और गिरफ्तारी होने के बाद पुछताछ के दौरान सुपौल जिले के तीन मिलाकर करीब आधा दर्जन लोगों का नाम लिया है। जिसमें गोलु सिंह को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं मोहित को गिरफ्तार किया गया। मोहित पर सबूत मिटान...