भागलपुर, मार्च 14 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आसुतोष कुमार झा ने बीएसीआईडीसी विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र देकर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में चल रही योजनाओं से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि उग्रतारा मध्य विद्यालय महिषी, आशो देवी प्यारे झा उच्च विद्यालय महिषी तथा कन्या मध्य विद्यालय महिषी में विभाग द्वारा संवेदक के माध्यम से भवन जीर्णोद्वार और चाहरदिवारी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। पंसस ने कहा कि उनकी जानकारी में इन कार्यों के लिए निविदा का प्रकाशन न तो राज्य स्तर पर हुआ है और न ही जिला स्तर पर। उन्होंने निविदा प्रकाशन, कार्यादेश, एकरारनामा और प्राक्कलन सहित सभी अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आम जनता के बीच साझा किया जा सके।

हिंदी ...