भागलपुर, अप्रैल 24 -- सिमरी बख्तियारपुर से बिमलेश भारती्र सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कफ सिरप से लदी एक स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त की है। बरामद कफ सिरप की बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार करीब एक बजे सूचना मिली कि रंगीनियां- बनमा मुख्य सड़क मार्ग से एक उजले रंग की स्कार्पियो में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बनमा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी, एसआई रवि कुमार और साकेत बिहारी पुलिस बल के साथ टोलवा गांव के समीप सड़क पर घेराबंदी कर जांच शुरू की।इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स...