सहरसा: सोलर ऋण मेले में मिलेगा योजना का लाभ
भागलपुर, अगस्त 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 13 अगस्त को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड परिसर में सोलर ऋण मेला आयोजित होगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न सोलर कंपनियों, बैंकों तथा सिमरी बख्तियारपुर और सोनवर्षा के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने, सब्सिडी, बैंक ऋण, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत घर की छत पर जरूरत के अनुसार सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है। एक किलोवाट सिस्टम पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- सहरसा : सोलर ऋण मेले में मिलेगा योजना का लाभ पात्रता स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.