भागलपुर, अगस्त 2 -- सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना और उससे जुड़ी लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ किसानों का महाधरना इस बात का संकेत है कि बिहार के गांवों में भूमि अधिकारों की लड़ाई तेज़ हो रही है।सरकार राज्य के 10 जिलों में 11 स्थानों पर सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के नाम पर हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि को अपने नियंत्रण में लेने की तैयारी कर रही है।लैंड पुलिंग को स्वैच्छिक और विकासोन्मुखी योजना बताकर पेश किया जा रहा है,लेकिन किसानों के बीच यह आशंका गहरी है कि यह नीति अंततः उनकी जमीन को रियल एस्टेट कंपनियों और बड़े पूंजी समूहों के हवाले करने का माध्यम बन जाएगी। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप की जमीन खरीद-बिक्री से रोक हटी, सम्राट सरकार ने 60 दिन में ...