भागलपुर, फरवरी 4 -- सिमरी बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटोनी वार्ड संख्या 09 में एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 3 फरवरी की सुबह उनकी सीएसपी दुकान में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों ने रुपये की मांग की। विरोध पर कुदाल व लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया गया और गल्ले से नकदी लूट ली गई। पत्नी से भी मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.