भागलपुर, जुलाई 16 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। लगमा पैक्स में धान अधिप्राप्ति के बदले एसएफसी सहरसा को निर्धारित मात्रा में सीएमआर उपलब्ध नहीं कराने के मामले में गुरुवार को दर्जनों किसानों ने डुमरा स्थित पैक्स गोदाम के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि धान अधिप्राप्ति के अनुरूप सीएमआर जमा करने के बजाय धान की कालाबाजारी की गई। साथ ही बिना जमीन वाले लोगों के नाम पर फर्जी धान खरीद दिखाकर लाखों रुपये के भुगतान का भी आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: धान खरीद में गड़बड़ी की जांच किसानों ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बीसीओ को गोदाम का भौतिक सत्यापन...