भागलपुर, जनवरी 3 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सदर थाना कांड में पुलिस की निष्क्रियता के विरुद्ध सिहौल चौक पर नीतू सिंह द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है। अनशन पर बैठे नीतु सिंह ने उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल डिटेल्स अबतक सार्वजनिक नहीं किये जाने पर शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू की है। अनशनकारी ने बताया कि गत दिनों पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर आमरण अनशन तुडवाया गया लेकिन आजतक मुझे अपने एकलौते बेटे के मौत का न्याय नहीं मिला जिस कारण एकबार फिर से विवश होकर आमरण अनशन शुरू करना पडा ताकि वरीय अधिकारी तक ये बात पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.