भागलपुर, मार्च 14 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा स्थित कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर पंचायत के वार्ड संख्या-02 मुरलाडीह गांव में शुक्रवार रात करीब दस बजे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक घर और मेडिकल दुकान जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मुरलाडीह में विक्रम यादव के घर में खाना पकाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि देखते ही देखते घर में आग फैल गई और वहां चल रही दवाई की दुकान भी उसकी चपेट में आ गई। आग की लपटों में घर में रखे तीन लाख रुपये से अधिक नकदी, दवाइयां और घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान धधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.