सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर में वटसावित्री व्रत की धूम, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
भागलपुर, मई 15 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाले वटसावित्री व्रत को लेकर सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। व्रत को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा सामग्री, फल, मिठाई, बांस पंखा एवं डाला, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, आलता, साड़ी एवं महिला प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार, स्टेशन चौक, रानीबाग, बलवाहाट, पहाड़पुर बाजार एवं आसपास के इलाकों में अस्थायी दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : वट सावित्री पूजन के लिए बाजार में खरीदारी शुरू दुकानदारों ने वट वृक्ष पूजा से संबंधित सामग्री जैसे हाथ पंखा बांस का, लाल-पीला धागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.